गूगल का मालिक कौन है। Google Kaun Hai

Google वर्त्तमान समय में हर व्यक्ति की जिंदगी का अहम हिस्सा है परन्तु क्या आप जानते हैं कि गूगल का मालिक (Google Kaun Hai) कौन है। आइये जानते है की Google Kaun Hai और गूगल का मालिक कौन है।

गूगल का इतिहास | Google Kaun Hai

गूगल एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी (American Multinational Technology Company है। यह टेक कम्पनियों में सबसे पॉपुलर कंपनी है। गूगल कंपनी की शुरुआत सर्च इंजन के तौर पर हुई थी। गूगल के 50 से अधिक देशों में 78 से भी ज्यादा ऑफिस है और यह अपने आप में एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।

गूगल ने पिछले 24 सालों में 240 कंपनियों को खरीदा है। कंपनियों को खरीदने के लिए गूगल ने $26.90B से अधिक खर्च किया है इसके आलावा 161 कंपनियों में इन्वेस्ट किया है गूगल में फिलहाल 1,90,234 से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। वैसे तो गूगल की आय कोई नहीं बता सकता मगर गूगल की सालाना आय करीब 5,997 Crores USD है। गूगल में हर साल लगभग 3 मिलियन जॉब एप्लीकेशन आती है पर उन में से सिर्फ 0.2% एप्लीकेशन को ही स्वीकार किया जाता है।

Google 2002 में Yahoo से ज्यादा मूल्यवान कंपनी बन गयी थी तब याहू के सीईओ टेरी सेमेल को गूगल वास्तविक क्षमता का एहसास हो गया था। इसलिए याहू ने गूगल को खरीदने के लिए लैरी पेज और सर्गे ब्रिन से सम्पर्क किया। और याहू ने गूगल को 3 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया, परन्तु लैरी पेज और सर्गे ब्रिन गूगल को 5 अरब डॉलर में बेचना चाहते थे। उस समय याहू ने 5 अरब डॉलर के ऑफर के ठुकरा किया था। यह उन की सबसे बड़ी गलती थी।

16 जनवरी, 2020 को, Google की मूल कंपनी, अल्फाबेट, $1 ट्रिलियन मूल्य वाली दुनिया की चौथी सबसे बड़ी टेक कंपनी बन गई। उस के बाद याहू को कभी भी Google को खरीदने का मौका नहीं मिला।

आपको ये तो पता ही होगा कि ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम भी गूगल के ही देन है। पर क्या आप ये जानते है की हर पांच में से चार स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही चलते है। गूगल ने अपने ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को A, B, C, D के ऐल्फाबेट के हिसाब से नाम दिए हैं। वो नाम कुछ इस प्रकार है Cupcake, Donut, Eclair, Froyo, Gingerbread, Honeycomb, Ice Cream Sandwich, Jelly Bean, KitKat, Lollipop, Marshmallow, Nougat, Oreo, Pie.

Google ने 15 साल पहले 9 October 2006 को Youtube को 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया था मई 2007 को Youtube ने अपना पार्टनर प्रोग्राम (YPP) लॉन्च किया जो को वीडियो पर विज्ञापन द्वारा पैसे कामने की अनुमति देता है आम तौर पर Youtube विज्ञापन से होने वाली कमाई का 45 हिस्सा खुद लेता है और 55 वीडियो अपलोडर को है

परंतु आज के समय में गूगल बहुत सारी सुविधाएं प्रदान करती हैं। जैसे – सर्च इंजन, जीमेल, गूगल मैप, यूट्यूब, एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल पे, गूगल फोंट्स, गूगल फोटोज, गूगल ड्राइव, गूगल क्रोम, एंड्राइड टीवी आदि।

गूगल का मालिक कौन है? | Google Company ka Malik Kaun Hai?

लैरी पेज और सर्गे ब्रिन 1995 में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में मिले थे और दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी थी। उस के बाद सर्च इंजन के लिए कम्पनी बनाने का आईडिया आया। फिर 4 सितंबर 1998 में लैरी पेज और सर्जे ब्रिन ने गूगल कंपनी की स्थापना की। यह कहना गलत नहीं होगा की गूगल ने इन 24 सालो में इंटरनेट की दुनिया में राज किया है।

Larry Page का जन्म 26 मार्च 1973 को संयुक्त राज्य अमेरिका के Lansing शहर में हुआ था वे एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक थे। फ़ोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक वर्तमान समय में वे दुनिया के 6वें सबसे धनी व्यक्ति हैं, जिनकी 2023 में कुल निजी संपत्ति 8, 220 Crores USD है।

Sergey Brin का जन्म 21 अगस्त 1973 रूस के मास्को शहर में हुआ था। वे एक रूसी  सॉफ्टवेयर डेवलपर  और कंप्यूटर वैज्ञानिक थे। फ़ोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक वर्तमान समय में वे दुनिया के 7वें सबसे धनी व्यक्ति हैं, जिनकी 2023 में कुल निजी संपत्ति 7,880 Crores USD है।

गूगल किस देश की कंपनी है?

Google एक अमेरिका की एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है। Google Headquarters Mountain View, California, United States स्थित है।

गूगल का सीईओ कौन है? Google ka CEO

वर्तमान समय में Google का सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) है जो की एक भारतीय है सुंदर पिचाई को 2 October, 2015 को Google का CEO नियुक्त किया था और 3, December 2019 को अल्फाबेट का सीईओ भी नियुक्त किया गया। वर्तमान समय में सुंदर पिचाई सीईओ के पद पर सबसे जायदा सैलरी पाने वाले व्यक्ति है।

सुंदर पिचाई का जन्म भारत के तमिलनाडु के मदुरै शहर में हुआ था। और उनकी माता का नाम लक्ष्मीऔर उनके पिता का नाम रघुनाथ पिचाई है।

गूगल किस देश की कंपनी है?

गूगल अमेरिका (USA) की एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है।

गूगल मुख्यालय कहाँ स्थित है।

गूगल का मुख्यालय माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

क्या याहू गूगल को खरीदना चाहता था?

हाँ, याहू गूगल को खरीदना चाहता था। गूगल को खरीदने के लिए याहू ने 3 अरब डॉलर का ऑफर दिया था।

गूगल ने यूट्यूब को कब खरीदा था?

गूगल ने लगभग 15 साल पहले 9 अक्टूबर 2006 को यूट्यूब को 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया था। यूट्यूब का अपनी मूल कंपनी अल्फाबेट के कुल रेवेनुए में लगभग 11% का योगदान है।

गूगल सीईओ की सैलरी कितनी है?

सुंदर पिचाई की सालाना सैलरी 242 मिलियन डॉलर कमाते हैं। और फरवरी 2022 तक सुंदर पिचाई की कुल संपत्ति लगभग 1.3 बिलियन डॉलर है।

गूगल मूल कंपनी कौनसी है?

गूगल की पैरेंट कंपनी का नाम अल्फाबेट (Alphabet Inc) है अल्फाबेट (Alphabet Inc) कंपनी की स्थापना 2015 में की गयी थी।

निष्कर्ष!

आज इस लेख के माध्यम से हमने यह जाना कि गूगल का मालिक कौन है। और गूगल किस देश की कंपनी है। गूगल का सीईओ कौन हैं। अगर मेरे द्वारा दी गयी जानकारी आप को अच्छी लगी तो कृपया आप मुझे कमेंट कर के बताये।

ये भी पढ़ें –

सुकन्या समृद्धि योजना 2023: फायदे, ब्याज | Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi

5/5 - (17 votes)