सुकन्या समृद्धि योजना 2023: फायदे | Sukanya Samriddhi Yojana Hindi

Sukanya Samriddhi Yojana Hindi 2023 | SSY Scheme में पैसा जमा करने पर कितना Amount मिलता है | सुकन्या समृद्धि योजना का चार्ट | Sukanya Samriddhi Yojana PDF 2023 | सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे | सुकन्या समृद्धि खाता : विशेषताएं।

सुकन्या समृद्धि योजना: आपके घर में अगर नन्ही-सी प्यारी-सी बिटिया ने जन्म लिया है। और आप अपनी बिटिया के उज्वल भविष्य – जैसे बिटिया का लालन-पालन, पढ़ाई-लिखाई, उच्च शिक्षा और शादी के खर्चे को लेकर चिंतत हो। तो केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) आपके लिए सर्वश्रेष्ठ योजना है। यह योजना केवल बेटियों के लिए चलायी गयी है। इस लेख के द्वारा सुकन्या समृद्धि अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।

Table of Contents

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? What is Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) केंद्र सरकार द्वारा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए चलायी गयी एक योजना है। जिसके तहत आप साल में ₹250 लेकर ₹1,50,000 तक जमा करवा सकते हैं। लड़कियों के माता-पिता बैंक या पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुलवा सकता है। अकाउंट खुलवाने की तारीख से लेकर 15 साल तक इसमें पैसा जमा करवाना होता है। 15 से 21 साल तक आपको कोई भी पैसा जमा नहीं करवाना होता है। 21 साल बाद आपको जमा रकम ब्याज के साथ मिल जाती है।

केंद्र सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना है। ताकि बेटियों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य प्राप्त हो। केंद्र सरकार इस योजना में सबसे ज्यादा ब्याज देती है। और इस योजना के तहत आप टैक्स में भी छूट प्राप्त कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत कब हुई? | Sukanya Samriddhi Yojana ki Suruaat Kab Hui

22 जनवरी 2015 को: Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत 22 January 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा राज्य के पानीपत जिले में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम के दौरान इस योजना को शुरू किया था।

Sukanya Samriddhi Yojana Overview 2023

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
योजना की शुरुआत किसने कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
योजना की शुरुआत22 जनवरी 2015
कितने वर्ष तक खाता खुलवा सकते हैं?0-10 वर्ष तक
निवेश राशिन्यूनतम 250/-
अधिकतम निवेश – 150000/-
कितने खाते खुलवा सकते है।अधिकतम 2 बालिकाओं का खाता खुलवा सकते है।
Note: दूसरी बार जुड़वाँ बेटियां होने की पर ही तीन बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन फॉर्मSukanya Samriddhi Yojana Form
उद्देश्यबालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्थिक मदद करना।
परिपक्व अवधि21 वर्ष

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 में किये गये बदलाव क्या है?

  1. सबसे पहला बदलाव जो कि सुकन्या समृद्धि योजना में किया गया है। वो काफी महत्वपूर्ण बदलाव है। तो ये तो हम जानते ही हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में साल में मिनिमम 250 रूपये जमा करना अनिवार्य होता है। अगर किसी केस में आप मिनिमम Amount जमा नहीं करवा पता है। तो आपका Account डिफ़ॉल्ट हो जाता है। और जब Account मैच्योर होता था तो सेविंग्स अकाउंट के इंट्रेस्ट के हिसाब से ब्याज दिया जाता था। लेकिन अब उस नियम में परिवर्तन कर दिया गया है। अब आपका Account डिफ़ॉल्ट नहीं होगा। और मैच्योरिटी के समय पर मिलने वाले ब्याज में कोई बदलाव नहीं होगा। यानि की आप को सुकन्या समृद्धि योजना के Account का ही ब्याज मिलेगा।
  2. सुकन्या समृद्धि योजना में आप केवल दो ही बेटियों का ही Account Open करवा सकते थे। हालाँकि पहले भी तीसरी बेटी का खाता खोलने का प्रावधान था, लेकिन सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स में कोई भी लाभ नहीं दिया जाता था। लेकिन नये नियम के अनुसार अब तीसरी बेटी को भी सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स में लाभ दिया गया है।
  3. सुकन्या समृद्धि अकाउंट को समय से पहले दो ही कारणों से बंद किया जा सकता था। पहला कारण: समय से पहले ही बच्ची की मृत्यु हो जाना। दूसरा कारण: बच्ची का NRI (Non Resident Indian) हो जाना। नये नियम में अब कुछ और कारणों को जोड़ा गया है – जैसे बच्ची को कोई खतरनाक बीमारी हो जाना या फिर बच्ची के माता पिता की मृत्यु हो जाती है। तो भी सुकन्या समृद्धि अकाउंट को क्लोज़ करवाया जा सकता है।
  4. पहले बच्ची की उम्र 10 साल की हो जाने पर अकाउंट का संचालन स्वयं कर सकती थी। परन्तु नये नियम में इसे बढ़ाकर 18 साल कर दिया है।

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कहाँ खुलवा सकतें है?

सुकन्या समृद्धि अकाउंट को आप बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं। यह सुविधा सभी सरकारी बैंको और कुछ Private बैंको में उपलब्ध है। नीचे उन सभी बैंको की लिस्ट दी गयी है।

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI)
  • केनरा बैंक (Canara Bank)
  • इंडियन बैंक (Indian Bank)
  • बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
  • इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)
  • पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank)
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India)
  • यूको बैंक (UCO Bank)
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)
  • एक्सिस बैंक (Axis Bank)
  • एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
  • आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
  • आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट हेतु आवश्यक दस्तावेज

सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुलवाने के लिए – Account Opening Form के साथ में निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है।

  • बेटी और माता-पिता की फोटो
  • माता-पिता का आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • माता-पिता का पता पत्र( Address Proof)
  • बेटी का आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (Birthdate Certificate)
  • अभिभावक का शपथपत्र (Affidavit) सिर्फ जुड़वा बच्ची होने पर तीसरी लड़की का अकाउंट खुलवाने के लिए

सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट पर कितनी ब्याज मिलती है?

Sukanya Samriddhi Yojana पर 7.6% की दर प्रति वर्ष ब्याज मिलता है। सरकार हर तिमाही नई ब्याज दरों की घोषणा करती है। पिछले कुछ सालों से सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 7.6% प्रति वर्ष ही बरकरार रखी गई है।

सुकन्या समृद्धि योजना में टैक्स छूट कितनी मिलती है?

Sukanya Samriddhi Yojana में जमा किए गए पैसों पर सेक्शन 80 C (Income Tax Act 1961) के तहत टैक्स छूट मिलती है। सेक्शन 80C हर साल 1.50 लाख रुपए तक savings जैसे कि PPF, NSC, ELSS, Health Insurance पढ़ाई की फीस आदि पर टैक्स में छूट प्रदान करता है। और सुकन्या समृद्धि योजना मेच्योरिटी के टाइम मिलने वाली रकम पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश के लाभ क्या–क्या है? | Benefits of Sukanya Samriddhi Yojana

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2023 कई कई प्रकार के लाभ प्रदान करती है। इस योजना के प्रमुख लाभ निम्नलिखत प्रकार से हैं:

  • ब्याज दर (Interest Rate) – बैंक FD, PPF और सरकार की अन्य योजनाओं की तुलना में Sukanya Samriddhi Yojana में अधिक ब्याज दिया जाता है। इस योजना तहत आपको वार्षिक 7.6% की दर से ब्याज दिया जाता है।
  • कंपाउंडिंग का लाभ (Compounding Benefits) – चूंकि इस योजना में 21 वर्ष के लिए निवेश किया जाता है। और इस योजना में वार्षिक कंपाउडिंग (चक्रवृद्धि) ब्याज दिया जाता है। इसलिए अगर इस योजना में कम पैसा भी Invest करते है। तब भी इस में आप को अच्छा रिटर्न मिल जाता है। क्योंकि इस में ब्याज पर भी ब्याज दिया जाता है।
  • टैक्स बेनिफिट (Tax Benefits)Sukanya Samriddhi Yojana को टैक्स फ्री रखा गया है। इस योजना में धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक की जमा राशि पर कोई भी टैक्स नहीं लगाया जाता है। और जमा रकम पर अर्जित ब्याज पर भी कोई टैक्स नहीं लगाया जाता है।
  • अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार निवेश (Invest According to your Financial Status) – आप इस में एक साल में न्यूनतम 250 रु. और अधिकतम 1.5 लाख रु जमा करवा सकते है। आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार काम या ज्यादा पैसे जमा करवा सकते है।
  • अकाउंट ट्रांसफर (Account Transfer) – अगर सुकन्या समृद्धि अकाउंट का संचालन करने वाले माता-पिता का ट्रांसफर किसी कारणवश कहीं और हो जाता है। तो सुकन्या समृद्धि अकाउंट को देश के किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर करवाया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या–क्या है? Disadvantages of Sukanya Samriddhi Yojana

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2023 कई कई प्रकार के नुकसान प्रदान करती है। इस योजना के प्रमुख नुकसान निम्नलिखत प्रकार से हैं:

  • लंबे समय तक Invest – इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको 15 वर्ष तक प्रीमियम देना होता है। और इसके बाद 6 तक जमा रकम पर ब्याज मिलता रहता है और 21 वर्ष पूरे होने के बाद ही आप अपनी रकम को निकलवा सकते है हालांकि कुछ मामलो जैसे बिटिया की शिक्षा और शादी के लिए आप इसे पहले भी निकलवा सकते है।
  • खाते का संचालन – इस योजना में खाताधारक की आयु 18 वर्ष पूरी हो जाती है तो सुकन्या समृद्धि खाते का अधिकार बालिका के हाथ में चला जाता है। और माता-पिता का सुकन्या समृद्धि अकाउंट पर कानूनी तौर पर कोई भी अधिकार नहीं रहता है।
  • अधिकतम 1.5 लाख रूपये – इस योजना में आप प्रति वर्ष अधिकतम1,50,000 रुपये ही जमा करवा सकते हैं।अगर आप इससे ज्यादा पैसे जमा करवाना चाहते है तो उसकी इस योजना में कोई व्यवस्था नहीं है।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें

आप इस योजना में आप अपने नजदीकी किसी भी बैंक या फिर किसी भी पोस्ट ऑफिस की शाखा में से निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको फॉर्म और आवश्य्क KYC दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र आदि जमा करने होंगे।

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) में खाता खोलने के लिए आवेदन फॉर्म पोस्ट ऑफिस या फिर इसमें शामिल बैंक से प्राप्त कर सकते है। आवेदन फॉर्म को आप Online भी Download कर सकते है। Online Form निम्नलिखित वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।

  • भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट से (Reserve Bank)
  • द इंडिया पोस्ट वेबसाइट से (Post Office)
  • सार्वजनिक/ निजी क्षेत्र के बैंक की वेबसाइट से (SBI, PNB, BOB, HDFC, ICICI)

आवेदन फॉर्म कैसे भरें | Sukanya Samriddhi Yojana Apply Online

Sukanya Samriddhi Yojana के आवेदन फॉर्म में बिटिया से जुड़ी कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी देनी होती है। बिटिया के माता-पिता/ अभिभावक की भी जानकारी देनी होती है। Sukanya Samriddhi योजना के आवेदन फॉर्म में भरी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकरी निम्नलिखित हैं:

  • बिटिया का नाम (खाता धारक)
  • अकाउंट खोलने वाले माता-पिता/अभिभावक का नाम
  • प्रारंभिक जमा राशि
  • बिटिया जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता/अभिभावक का पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि)
  • माता-पिता/अभिभावक Address Proof

आवेदन फॉर्म को भरने के बाद सभी ज़रूरी दस्तावेजों की कॉपी के साथ फॉर्म को पोस्ट ऑफिस / बैंक में जमा कराना होगा।

2015 से लेकर 2023 तक Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate

वित्तीय सत्र् निर्धारित ब्याज दरें
वित्तीय वर्ष 2022-23 7.6%
वित्तीय वर्ष2021-22        7.6%
वित्तीय वर्ष 2020-21 7.6%
वित्तीय वर्ष 2019-20 8.5%
वित्तीय वर्ष 2018-19 8.1%
वित्तीय वर्ष 2017-18 8.4%

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज की गणना कैसे करें | Sukanya Samriddhi Yojana Calculator

सुकन्या योजना कैलकुलेटर
वित्तीय वर्षप्रतिवर्ष जमा राशि (₹)अर्जित ब्याज (₹)साल के अत में कुल राशि
2023150,00011,400161,400
2024150,00023,666335,066
2025150,00036,865521,931
2026150,00051,067722,998
2027150,00066,348939,346
2028150,00082,7901,172,136
2029150,000100,4821,422,619
2030150,000119,5191,692,138
2031150,000140,0021,982,140
2032150,000162,0432,294,183
2033150,000185,7582,629,941
2034150,000211,2762,991,216
2035150,000238,7323,379,949
2036150,000268,2763,798,225
2037150,000300,0654,248,290
2038150,000322,8704,571,160
2039150,000347,4084,918,568
3040150,000373,8115,292,379
2041150,000402,2215,694,600
2042150,000432,7906,127,390
2043150,000465,6826,593,071

ये भी पढ़ें –

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना | PM Kisan Yojana Nidhi

यूपी फ्री लैपटॉप रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2023 | UP Free Laptop Yojana Registration 2023

5 आसान तरीको से पर्सनल लोन कैसे लें? Personal Loan Kaise Le

गूगल का मालिक कौन है। Google Kaun Hai

Aaj Tak का मालिक कौन है | Aaj Tak ka Malik kaun hai

ताज होटल का मालिक कौन है? | Taj Hotel Ka Malik Kaun Hai

क्या सुकन्या समृद्धि अकाउंट को ट्रान्सफर करवा सकते है

जी हाँ। खाताधारक के माता-पिता अभिभावक का ट्रांसफर दूसरी जगह होने की स्थिति में आप सुकन्या समृद्धि अकाउंट को ट्रांसफर करवा सकते हैं।

क्या जरूरत पड़ने पर बीच में कुछ पैसे निकाल सकते हैं?

जी हां! Sukanya Samriddhi Yojana में खाताधारक (बिटिया ) की 10 वीं कक्षा के बाद की पढ़ाई और शादी के लिए बीच में पैसा निकालने की अनुमति होती है। पढ़ाई के लिए आप 50% और शादी के लिए पूरा पैसा निकलवा सकते है।

क्या सुकन्या समृद्धि खाते पर लोन लिया जा सकता हैं?

नहीं। Sukanya Samriddhi Yojana Account पर लोन की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है।

क्या सुकन्या समृद्धि के खाते की ब्याज राशि पर टैक्स लगता है?

नहीं। इसमें निवेश की गई मूल राशि और ब्याज की राशि पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट मिलती है।

क्या सुकन्या समृद्धि खाते में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है?

जी हाँ। इसमें आप ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।

सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक ₹250 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना 250 रुपए महीने के जमा करवाते है तो आप को 18 वर्ष बाद 106,739 रूपये मिलेंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना Age Limit

बिटिया के जन्म लेने के बाद 10 साल तक ही अकाउंट खुलवा सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना में 50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा

अगर आप पहले साल ही 50000 रूपये जमा करवाते हो और उसके बाद आप कुछ भी जमा नहीं करवाते हो तो आप को 21 साल बाद 251,692 रूपये मिलेंगे।

4.9/5 - (54 votes)